दामजीपुरा : रावण दहन के विरोध में आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन
27 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
बैतूल-दामजीपुरा। आदिवासी समाज के लोगों ने शनिवार को पुलिस चौकी पहुँचकर रावण दहन का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने कहा कि रावण बाबा आदिवासी समुदाय के आराध्य हैं और उनका दहन करना उनकी धार्मिक आस्था के विपरीत है।
ज्ञापन के माध्यम से आदिवासी समाज ने प्रशासन से मांग की कि पूर्व की भांति इस बार भी रावण दहन पर रोक लगाई जाए।
आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्य लालसिंग उईके ने कहा कि “हमारे लिए रावण केवल इतिहास का पात्र नहीं बल्कि पूज्य बाबा हैं। उनका दहन हमारी आस्था को ठेस पहुँचाता है।”
वहीं समाज के युवा प्रतिनिधि कमल धुर्वे ने कहा कि “हम चाहते हैं कि प्रशासन हमारी भावनाओं का सम्मान करते हुए क्षेत्र में रावण दहन न होने दे।”
इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुँचाई।








