खातेगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही-
20 किलो 320 ग्राम गांजा जप्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
27 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। जिले की खातेगांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 320 ग्राम गांजा जप्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गहलोद के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कन्नौद श्रीमति सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर राम मंदिर खातेगांव के पास स्थित माँ दयालु बैग की दुकान से दोनों आरोपियों को दबोचा।
जब्त सामान:-
अवैध मादक पदार्थ गांजा –
10 किलो 320 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹3.14 लाख)
1 मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000/-)
कुल 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना खातेगांव में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी:-
निरीक्षक विक्रांत झांझोट, उपनिरीक्षक रमेश पचलानिया, सउनि जगन्नाथ चावड़े, प्र.आर. रविन्द्र तोमर, आरक्षक योगेन्द्र पटेल, जितेन्द्र विश्वकर्मा, नितेश गौर, रिंकू राजपूत, गौरव सिंह तोमर, आनंद जाट एवं सै. खेमचंद।








