कटघोरा - कसनिया गोलीकांड में बड़ा अपडेट.. रायपुर से हिरासत में लिया गया मास्टरमाइंड शक्ति सिंह समेत सहयोगी हुए गिरफ्तार
27 Sep 2025
Reporter-- Ravishankar
कटघोरा के कसनिया गांव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। गोलीकांड के मास्टरमाइंड शक्ति सिंह को रायपुर से हिरासत में ले लिया गया है। इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच / साइबर और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस अब शक्ति सिंह से पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। प्रकरण में पुलिस ने पहले ही आरोपियों को हिरासत में लिया था जिसमे आरोपियों को भागने में सहयोग करने वाला शख्स भी शमिल था तो वही शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के साथ इनकी संख्या पांच हो गई है। इसे पहले पुलिस ने यूपी निवासी शूटर दुर्गेश पांडे, कोरबा निवासी आशीष जांगड़े और हर्ष सिंह को अरेस्ट किया था।
*सिर्फ 10 हजार में दी गई थी सुपारी*
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस फायरिंग की सुपारी मात्र 10,000 रुपये में दी गई थी। पहले योजना थी कि पीड़ित तोफिक के पैर में गोली मारी जाए, लेकिन बाद में पूरा कांट्रैक्ट घर पर फायरिंग करने के लिए बदल दिया गया। इसके लिए एक शूटर को उत्तर प्रदेश से बुलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य साजिशकर्ता शक्ति सिंह की गिरफ्तारी से मामले की जड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पूछताछ जारी है और पुलिस को विश्वास है कि इससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा।








