28 सितंबर 2025 को होगा स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन।
27 Sep 2025

28 सितंबर 2025 को होगा स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन।
बड़ौद । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान और "सेवा पखवाड़ा" अंतर्गत 28 सितंबर 2025 रविवार को स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। संस्था के बीएमओ डॉ विवेक पुलैया ने बताया कि शिविर में जिले से नेत्र रोग, एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ, महिला रोग सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य शिविर में आमजन को निःशुल्क परामर्श, उपचार ओर दवाई वितरण की जाएगी।अधिक से अधिक नागरिक अपना स्वास्थ्य जांच कराये ओर शिविर का लाभ उठाएं। रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले समाजसेवी संगठन, युवा अपना रक्तदान करें, और शिविर को सफल बनाएं।