ओंकारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण
27 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
आज खातेगाँव विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा के छात्र-छात्राओं को भोपाल स्थित विधानसभा भवन का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा तथा संसदीय परंपराओं की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं का भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के निवास पर आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री जी ने बच्चों को अल्पाहार कराया एवं प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किए।
नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने का यह अवसर निश्चित ही उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
Advertisement









