मिशन शक्ति फेस 5 के तहत थाना दिवस औराई पर बच्चियों
27 Sep 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
मिशन शक्ति फेस 5 के तहत थाना दिवस औराई पर बच्चियों
भदोही. औराई थाना दिवस पर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज़ 5. के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में,प्राथमिक विद्यालय जेठूपुर औराई भदोही में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
अभियान के अंतर्गत, औराई थाने में C O औराई ने विद्यालय की छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, आत्मरक्षा के विभिन्न उपाय और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया।
पुलिस विभाग में पुलिस कर्मियों को कैसे पहचाना जाए उसके बारे में बताया गया और उनको तमाम जानकारियां दी गई जो कि थाना दिवस पर उपस्थित S D M औराई ने भी विद्यालय की बच्चियों को जानकारियां दी
विद्यालय को बच्चियों को मिशन शक्ति के फेस मे तीन बच्चियों ने थाना दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनी
मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही, उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों से सुरक्षित रखना भी इस पहल का लक्ष्य है।
पुलिस कर्मी लगातार लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि वे महिला उत्पीड़न की किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें। इससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान
प्राथमिक विद्यालय जेठूपुर औराई भदोही के विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव विद्यालय की बच्चियों बच्चे -चांदनी ,आकृति ,जानवी, खुशी, सुंदरी ,शालू ,मुस्कान ,सलमा, अर्चना, सदस्य मौजूद रहे।








