पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जागठा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
26 Sep 2025

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जागठा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
खातेगांव। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्मक मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा संगठन के निर्देशानुसार शुक्रवार को भाजपा मंडल पानीगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत जागठा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी जन जागरण का संदेश दिया गया तथा जीएसटी में सुधार विषय पर मार्गदर्शन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पानीगांव मंडल अध्यक्ष सुनील कर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जी जोशी, सांसद प्रतिनिधि महेश जी परमार, शक्ति केंद्र प्रभारी रामलाल जी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत जागठा की सरपंच सोनाली बट्टी मंचासीन रहे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में मौजूद रहे और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Advertisement
Advertisement