गोपीगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च
24 Sep 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
गोपीगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च, ली व्यवस्थाओं की जानकारी
भदोही, 23 सितंबर 2025।
त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गोपीगंज कस्बे में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। फ्लैग मार्च हाईवे, बाजार तथा प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और गल्ला मंडी की सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही, चौराहा मोड़ पर निर्माणाधीन चैंबर को गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित मानकों के अनुरूप बनाने के आदेश दिए। बाजार में अतिक्रमण, ट्रैफिक नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों पर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








