भैरुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14 पेटी अवैध शराब व दो कारें ज़प्त
24 Sep 2025

भैरुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14 पेटी अवैध शराब व दो कारें ज़प्त
भैरुंदा। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में भैरुंदा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। 21 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रेहटी रोड स्थित सौना फिलिंग स्टेशन के पास नीली स्विफ्ट कार (क्रमांक MP13 CA 6437) से 9 पेटी देशी शराब (81 लीटर, कीमत 36,000 रु.) बरामद की गई। कार की अनुमानित कीमत 3.50 लाख है। वाहन से कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका, जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 518/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया। इसी तरह तिलाडिया रोड पर नारायण वेयर हाउस के पास से पुलिस ने स्लेटी रंग की कार (क्रमांक MP04 CP 0701) को घेराबंदी कर आरोपी संतोष राजपूत पिता राम राजपूत (उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम तिलाडिया) को गिरफ्तार किया। उसकी कार से 5 पेटी (43 लीटर) इंग्लिश व देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 41,000 रु. आंकी गई। वाहन की कीमत करीब 3 लाख रु. है। इस पर अपराध क्रमांक 520/25 धारा 34 आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया। कुल जप्ती : 14 पेटी देशी-विदेशी शराब (142 लीटर) – कीमत 77,000 रु. 02 चार पहिया वाहन – कीमत 6.50 लाख रु. कुल मशरुका: 7.27 लाख रु. कार्रवाई में योगदान : उनि राजेश यादव, प्रआर धर्मेंद्र गुर्जर, प्रआर दिनेश जाट, आर सतेन्द्र दौहरे, आर प्रकाश नर्रे व आर नीलेश की भूमिका सराहनीय रही।