कंटेनर और कार की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन की मौत
मुंबई से माता के दर्शन करने नलखेड़ा आई थीं मुंबई निवासी महिलाएं
24 Sep 2025
Reporter-- Ram chandra
मंगलवार को आगर मालवा जिले में इंदौर-कोटा नेशनल हाइवे पर तनोड़िया के समीप एक कंटेनर और कार के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार में सवार मुंबई निवासी दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार महिलाएं मुंबई की रहने वाली थीं। उज्जैन से किराए की कार लेकर वे नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन करने गई थीं। मृतकों के नाम कार ड्राइवर महेश चौरसिया निवासी उज्जैन व मुंबई निवासी शुभांगी मेहता और कविता हैं।
ये लोग नलखेड़ा में बगलामुखी माता मंदिर दर्शन करने के बाद उज्जैन की ओर आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना में ड्राइवर व शुभांगी की मौके पर ही मौत हो गई, बकि कविता ने अस्पताल में
आगर मालवा के समीप हुए दर्दनाक हादसे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार सिंह मौके पर
में कार में फंसा महिला काशव।
पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल कंटेनर चालक की तलाश जारी है








