कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की गोली।
23 Sep 2025
Reporter-- Ashok Rathore
बडौद ।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्गत ब्लॉक बडौद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों,शासकीय व निजी विद्यालयो में 23 सितंबर मंगलवार को 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। बच्चों को पेट में कृमि संक्रमण रोकने, स्वस्थ रखने के उद्देश्य से प्रति वर्ष एलबेंडाजोल गोली खिलाई जाती है। सीएचसी बडौद में बीएमओ डॉ विवेक पुलैया की उपस्थिती में कृमि मुक्ति अभियान का शुभारम्भ किया गया। सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी में गोली की के उपलब्धता की गई ओर नोडल शिक्षक, आंगनवाड़ी, आशा, ए एन एम के माध्यम से कृमि मुक्ति के लिए बच्चों को टेबलेट खिलाई गई। जो बच्चे गोली खाने से वंचित रहेंगे उनको मॉप आप दिवस 26 सितंबर को एलबेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी। इस अवसर पर समस्त सीएचसी स्टाफ उपस्थित रहा।








