खमरिया का ऐतिहासिक दंगल धूमधाम से हुआ संपन्न
23 Sep 2025

खमरिया का ऐतिहासिक दंगल धूमधाम से हुआ संपन्न
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के राम सजीवन लाल इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में इस वर्ष भी ऐतिहासिक दंगल का आयोजन धूमधाम से किया गया। राम सजीवन लाल इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान के पास आयोजित इस दंगल का यह 105वां वर्ष था। जिसमें पूरे देश से नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस आयोजन की शुरुआत दोपहर 3 बजे से हुई, दंगल का शुभारंभ चावड़ा चमन सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरदार अहमद उपस्थित जहां कुश्ती के कई रोमांचक मुकाबले हुए और दर्शकों ने भरपूर उत्साह के साथ इसका आनंद लिया। पहला मुकाबला भदोही के मुंशीलालपुर टमाटर पहलवान और गाजीपुर के मुंशी पहलवान के बीच हुआ। जिसमें टमाटर पहलवान ने मुंशी पहलवान को हराकर विजय प्राप्त की। दूसरे मुकाबले में सुभाष पहलवान बनारस ने सोलन पहलवान गाज़ीपुर को पटखनी देकर अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदीप पहलवान बनारस और संतोष पहलवान गाज़ीपुर के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो अंततः बराबरी पर छूटा। इसके बाद के मुकाबलों में बृजेश बनारस ने मुलायम प्रयागराज को मात दी, जबकि धर्मेंद्र सिंह चंदौली और देव कृष्ण बनारस और केसरी हिंद लाल जी पहलवान बनारस संतोष गाज़ीपुर विजय और महिला मुकाबले में मनीषा भदोही मुंशीलालपुर और शिखा पहलवान गाज़ीपुर जिसमें विजय मनीषा भदोही और मनोज पहलवान बनारस गोपी पहलवान बनारस के बीच हुए मुकाबले भी बराबरी पर समाप्त हुए। इस ऐतिहासिक आयोजन ने जहां पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया, वहीं ग्रामीणों को मनोरंजन और परंपरा से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया। दंगल के माध्यम से पुरानी परंपराओं का सम्मान और संरक्षण भी होता है, जिसे गांववाले आगे भी जारी रखने का संकल्प रखते हैं।