सर्व आदिवासी समाज का धरना-प्रदर्शन, महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
22 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। बागली तहसील में सर्व आदिवासी समाज, जयस एवं अन्य संगठनों के बैनर तले सोमवार को बागली रोड पर धरना-प्रदर्शन एवं जाम लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की।
आदिवासी संगठनों का आरोप है कि वन विभाग में करीब 70 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का मामला दबाने के लिए एक गरीब आदिवासी वृद्ध गुमानसिंह दादा को लालच देकर जबरन आरोपी बनाया गया है। इसके विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।








