खातेगांव में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का विधायक ने किया अवलोकन
22 Sep 2025

खातेगांव में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का विधायक ने किया अवलोकन
खातेगाँव | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ‘’सेवा पखवाड़ा अभियान’’ के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और उपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से शिविर में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में स्थानीय नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर परीक्षण, और सामान्य स्वास्थ्य परामर्श की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई। विधायक ने स्वास्थ्य शिविर में आने वाले लोगों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ पहुँचाना और उन्हें नियमित जांच की महत्वता समझाना है।
Advertisement
Advertisement