नेशनल हाईवे – सड़क नहीं गड्ढा, मौत का अड्डा
22 Sep 2025

नेशनल हाईवे – सड़क नहीं गड्ढा, मौत का अड्डा
बैतूल। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-47A) पर सीताडोंगरी से टेमागांव तक बनी फोरलेन सड़क हादसों का गढ़ बन चुकी है। Jeet Asia Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा घटिया निर्माण और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर अब तक सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्थानीय लोग बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। संजू परते की मौत से भड़का आक्रोश:- हाल ही में एक युवक संजू परते की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीण और जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और शव को हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खराब सड़क, गहरे गड्ढे और ठेकेदारों की मिलीभगत इस मौत की वजह है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें:- 1) मृतक परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा 2) ठेकेदार, कंपनी और अधिकारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो 3) सड़क का निर्माण और मेंटेनेंस राष्ट्रीय राजमार्ग गाइडलाइन के अनुसार हो 4)घटिया निर्माण में शामिल कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए चेतावनी – अबकी बार होगा घेराव:- जयस नेताओं ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन कलेक्टर बैतूल के दफ्तर का घेराव करेगा। उनका कहना है कि अब लोग चुप नहीं बैठेंगे और हर मौत का हिसाब लिया जाएगा।