सबका साथ, सबकी सेवा" अभियान में रफीक अंसारी सम्मानित
22 Sep 2025

सबका साथ, सबकी सेवा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "सबका साथ, सबकी सेवा" अभियान के अंतर्गत समाजसेवी रफीक अंसारी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है। पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी का पौधारोपण करते हुए चित्र प्रदर्शित है, जिसमें संदेश दिया गया है – "आपकी सेवा फर्क लाती है। बहुत अच्छा काम, रफीक अंसारी... आपकी करुणा, समर्पण और सेवा भाव ने समाज को और मजबूत तथा जीवंत बनाया है। आपकी सेवा वास्तव में प्रेरणादायक है।" रफीक अंसारी वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। वे जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग तथा सामाजिक जागरूकता फैलाने के कार्यों में लगातार योगदान देते आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी रफीक अंसारी को इस सम्मान के लिए बधाई दी और कहा कि उनका कार्य समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Advertisement
Advertisement