तेन्दुए के हमले में मृतिका के परिवार को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, ग्राम लिम्बई में जारी है तेंदुए की तलाश
21 Sep 2025

तेन्दुए के हमले में मृतिका के परिवार को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, ग्राम लिम्बई में जारी है तेंदुए की तलाश
बड़वानी, 21 सितंबर 2025:- कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में बड़वानी जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम लिम्बई में वन विभाग ने हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन शुरू किया है। वनमंडल के लगभग 100 वन कर्मचारियों द्वारा ड्रोन के माध्यम से कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें 25-25 के दल बनाकर घटनास्थल के चारों ओर खोजबीन की जा रही है। बड़वानी वनमंडल अधिकारी श्री आशीष बंसोड ने बताया कि कल घटना की सूचना मिलने के बाद विभाग टीम ग्राम लिम्बई पहुंची और मृतिका के परिजनों से बातचीत के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तेंदुए के पंजे के निशान मिले। रविवार दोपहर लगभग 3 से 4 बजे तेंदुए ने एक बकरी का शिकार भी किया।
तेन्दुए के हमले में मृतिका के परिवार को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, ग्राम लिम्बई में जारी है तेंदुए की तलाश
ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आसपास के क्षेत्रों में इंदौर, खंडवा के रेस्क्यू दल, वनमंडल स्तरीय रेस्क्यू टीम और वन अमला लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इसमें रात में खिड़की-दरवाजे बंद रखने, खुले में शौच नहीं करने, अकेले जंगल या खेत में नहीं जाने, बच्चों को शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलने और मवेशियों को वन्य संभावित क्षेत्र में नहीं ले जाने की समझाइश शामिल है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का दल भी तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ने के लिए बुलाया गया है। वहीं, जिला प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग ने मृतिका के परिजनों को आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर भुगतान कर दी है।
Advertisement
Advertisement