बैतूल एकलव्य छात्रावास का आदिवासी कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने किया निरीक्षण
21 Sep 2025

बैतूल एकलव्य छात्रावास का आदिवासी कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने किया निरीक्षण
बैतूल - मध्यप्रदेश | बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रावास में छात्रों की बदहाल स्थिति को लेकर शनिवार को आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने निरीक्षण किया। छात्रों ने उन्हें छात्रावास में व्याप्त गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। छात्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार की छाया इस संस्थान में स्पष्ट रूप से दिख रही है। खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए हैं, बाथरूम में साफ-सफाई का अभाव है और बिस्तर, बेडसीट व कम्बल जैसी मूलभूत आवश्यकताएँ भी नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की भारी कमी के कारण छात्रवासी सुविधाएँ प्रभावित हैं।