काकोडिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बैतूल में दूरबीन पद्धति से आधुनिक सर्जरी की शुरुआत
21 Sep 2025

काकोडिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बैतूल में दूरबीन पद्धति से आधुनिक सर्जरी की शुरुआत
बैतूल- 21 सितंबर: को काकोडिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बैतूल में दूरबीन पद्धति (Laparoscopic) की अत्याधुनिक मशीनों का उद्घाटन किया गया। हॉस्पिटल संचालक डॉ. रमेश काकोड़िया ने नई तकनीक का उपयोग करते हुए अपेंडिक्स का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इस दौरान एनस्थीसिया डॉ. निजाब इवने ने रोगी को सुरक्षित और प्रभावी एनेस्थीसिया प्रदान किया। हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने बताया कि नई दूरबीन पद्धति से मरीजों के लिए ऑपरेशन कम दर्दनाक और जल्दी रिकवरी वाले होंगे। बैतूल और आसपास के क्षेत्रों के मरीज अब स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement
Advertisement