शारदीय नवरात्र पर्व की तैयारियों का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण
21 Sep 2025

शारदीय नवरात्र पर्व की तैयारियों का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण
देवास। जिले में शारदीय नवरात्र पर्व 22 सितंबर से बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए माताजी की टेकरी पर प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। शनिवार देर शाम कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने टेकरी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
Advertisement