नेमावर में भाजपा खातेगांव विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह राजावत का भव्य स्वागत
21 Sep 2025

नेमावर में भाजपा खातेगांव विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह राजावत का भव्य स्वागत
नेमावर। भाजपा संगठन द्वारा खातेगांव विधानसभा का नया प्रभारी बनाए जाने के बाद वीरेंद्र सिंह राजावत पहली बार नेमावर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया। पूरे नगर में उत्साह और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया। राजावत के नगर आगमन पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, शाल और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। नगर के प्रमुख स्थानों पर ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के साथ जुलूस के रूप में स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान "वीरेंद्र सिंह राजावत जिंदाबाद" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे। मंच से बोलते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राजावत जी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ और मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र जनता की सेवा है और संगठन हर वर्ग के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में राजावत ने सभी कार्यकर्ताओं व नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।