राष्ट्रीय चाय दिवस पर खास आयोजन, मोहम्मद रफीक अंसारी ने दी शुभकामनाएं
21 Sep 2025

राष्ट्रीय चाय दिवस पर खास आयोजन, मोहम्मद रफीक अंसारी ने दी शुभकामनाएं
कटिहार, संवाददाता। भारत में चाय केवल एक पेय नहीं बल्कि संस्कृति का हिस्सा है। सुबह की ताजगी से लेकर दिनभर की थकान मिटाने तक चाय हर किसी के जीवन से जुड़ी हुई है। इसीलिए देशभर में राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है ताकि इस पेय की महत्ता और इससे जुड़े लाखों किसानों व कामगारों के योगदान को याद किया जा सके। इस अवसर पर मोहम्मद रफीक़ अंसारी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि – “जो वक़्त के साथ बदल जाए, वो राय होती है। जब ज़िंदगी में कुछ नहीं होता, तब बस चाय होती है।” उन्होंने कहा कि चाय हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। चाहे परिवार के साथ बैठकी हो, मित्रों का मिलन हो या कार्यस्थल पर थोड़ी राहत की घड़ी – हर जगह चाय हमारी भावनाओं को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि चाय उत्पादन में लगे किसान और मज़दूर हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके कठिन परिश्रम के कारण ही भारत आज विश्व के बड़े चाय उत्पादक देशों में शुमार है। राष्ट्रीय चाय दिवस का उद्देश्य इन्हीं किसानों को सम्मान देना और चाय की सामाजिक-सांस्कृतिक महत्ता को याद करना है। अंत में अंसारी ने सभी को राष्ट्रीय चाय दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि – “चाय सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि जीवन में सुकून और अपनापन देने वाली ताक़त है। हमें अपने किसानों के परिश्रम का आदर करते हुए चाय को सिर्फ पेय नहीं बल्कि संबंधों को जोड़ने वाला माध्यम समझना चाहिए।”