संदलपुर में हाइवे जाम : प्रशासन की लापरवाही से आस्था बनी अव्यवस्था
21 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
संदलपुर/नेमावर।
सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तट नेमावर में आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लाखों लोग पितृ तर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुँचे। लेकिन श्रद्धा का यह विशाल आयोजन एक बार फिर प्रशासनिक अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया और श्रद्धालुओं को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
3 किलोमीटर लंबा जाम, श्रद्धालु बेहाल-
रविवार सुबह से ही संदलपुर–नेमावर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। दोपहर तक हालात बिगड़ गए और करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग तपती धूप में घंटों तक फंसे रहे। कई श्रद्धालु पैदल ही लंबा रास्ता तय करने को मजबूर हो गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन कभी सबक नहीं लेता।
शांति समिति की बैठकें—सिर्फ कागजों तक-
अमावस्या पूर्व प्रशासन ने शांति समिति की बैठकों में ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और सुरक्षा इंतज़ामों के दावे किए थे। लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके विपरीत रही। हाईवे पर पर्याप्त पुलिस बल नजर नहीं आया। न तो डायवर्जन का पालन हुआ और न ही जाम तोड़ने की कोई ठोस रणनीति अपनाई गई। श्रद्धालु बोले—“प्रशासन सिर्फ बैठकें करता है, व्यवस्थाएँ वहीं








