विजयादशमी पर्व को लेकर दशहरा उत्सव समिति ने शुरू की तैयारी, 51 फीट के रावण का होगा दहन
21 Sep 2025
Reporter-- Ram chandra
सुसनेर। इस बार 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर दशहरा उत्सव समिति के द्वारा तैयारीयां शुरू कर दी गई है। इस बार 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शहर का बैरागी परिवार रावण का पुतला तैयार करेगा। इसको लेकर गत दिनो दशहरा उत्सव समिति के द्वारा रावण हदन स्थल यानी के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया गया है। कॉलेज परिसर से घास को नष्ट करने के लिए दवाई का छिडकाव भी किया गया है। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष मांगीलाल सोनी ने जानकारी देते हुएं बताया कि इस बार बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व बडी धुमधाम
एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पूर्व हनुमान छत्री चोक से भगवान हनुमान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद कॉलेज
परिसर में शमी की पूजा के पश्चात जोरदार आतिशबाजी होगी उसके बाद रावण का दहन किया जाएगा। स्थानीय कलाकार ओमप्रकाश बैरागी के द्वारा रावण का पुतला बनाया जाएगा।








