नेमावर में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान को आया हार्ट अटैक, उपचार के दौरान निधन
21 Sep 2025

नेमावर में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान को आया हार्ट अटैक, उपचार के दौरान निधन
खातेगाँव- नेमावर। पितृ मोक्ष अमावस्या पर्व पर ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। होमगार्ड जवान राजकुमार बामनिया को शनिवार को थाना परिसर में अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आ गया। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस लाइन के आरक्षक मोहम्मद इमरान एवं आरक्षक नर्मदा प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए जवान को तुरंत सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया और उनकी जान बचाने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत उन्हें खातेगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश, स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान उनकी हृदय की धमनियां रुक जाने से मृत्यु हो गई। होमगार्ड जवान राजकुमार बामनिया अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। विभाग में उनके सहकर्मी उन्हें एक सहयोगी और जिम्मेदार साथी के रूप में याद करते हैं। उनके परिवार पर यह दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।