पड़ोसी की पत्नी पर गंदी नजर रखने का खौफनाक अंजाम: दंपति ने शत्रुघ्न को रस्सी-बांधकर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
20 Sep 2025

पड़ोसी की पत्नी पर गंदी नजर रखने का खौफनाक अंजाम: दंपति ने शत्रुघ्न को रस्सी-बांधकर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम साजा पानी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने के आरोप में 44 वर्षीय शत्रुघ्न चौहान की घर में बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। आरोपी दंपत्ति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक, शत्रुघ्न चौहान ने गांव में पड़ोसी की पत्नी पर लगातार बुरी नजर रखी और उसका पीछा किया। आरोपियों ने आरोप का संज्ञान लेते हुए उसे अपने घर में पकड़ लिया। पति पत्नी ने मिलकर आरोपी के हाथ-पांव रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। गंभीर हालत में उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हत्या के मामले में जा चुका था जेल पीड़ित के बेटे निखिल चौहान ने बताया कि उनके पिता पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। चार साल पहले शत्रुघ्न अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था और जमानत पर आया था। उसके बाद से ही वह पड़ोस की महिला पर नजर रखता था और तांकझांक करता था। घटना के समय निखिल चौहान और उसका छोटा भाई गांव के नीचे बस्ती में अपनी मां के निधन के बाद बुआ के पास रह रहे थे। फोन पर दोस्तों ने उन्हें सूचित किया कि उनके पिता को पड़ोसी पकड़कर पिट रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो पाया कि शत्रुघ्न ज़िंदा था, लेकिन तुरंत 112 को सूचना दी गई। पुलिस की कार्रवाई- कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मृतक की पड़ोसियों से पुरानी दुश्मनी रही है और विवाद लगातार होते रहते थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरी घटना के पीछे की वजह और तंत्र की जांच कर रही है।