देवास के खातेगांव में प्याज किसानों का प्रदर्शन, सड़क किनारे फेंका प्याज
20 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव,देवास: जिले के खातेगांव क्षेत्र में प्याज किसानों ने उचित दाम न मिलने के विरोध में सड़क किनारे प्याज फेंककर नाराज़गी जताई। किसानों का कहना है कि उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है, जिससे उनका साल भर का मेहनताना बेकार हो रहा है।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों की समस्या को प्रशासन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
किसानों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से प्याज की कीमतें लगातार गिर रही हैं, और उन्हें अपने उत्पादन का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा। इस कारण उन्होंने यह कड़ा कदम उठाया।
स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल स्थिति पर नजर रखते हुए मौके का दौरा किया और किसानों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।








