साधु वासवानी (स्वशासी) महाविद्यालय संत हिरदाराम नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई समिति के अध्यक्ष के रुप में मोहित नरवरिया नियुक्त किए गए । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि सिलारपुरिया जी के द्वारा उन्हें रासेयो के अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र शुभकामनाओ सहित प्रदान किया गया।मोहित नरवरिया एक अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिनके पास समाजसेवा के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है उन्होंने पहले भी रासेयो के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है वह समाजसेवा के क्षेत्र में वरथी वैलनेस फाउंडेशन लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरूस्कार से सम्मानित है मोहित नरवरिया का कहना है कि वे युवाओं को समाजसेवा के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करते हैं। उनका लक्ष्य है कि अधिक से अधिक स्वयंसेवक रासेयो से जुड़े
और समाज के विकास में अपना योगदान दे राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य युवाओं को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना है। रासेयो के माध्यम से छात्रों को सामुदायिक विकास , पर्यावरण संरक्षण , स्वास्थ्य जागरूकता आदि जैसे क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव एवं अवसर मिलता है मोहित नरवरिया युवाओं के लिए प्रेरणादायक होंगे और समाजसेवा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेंगे उनके नेतृत्व में रासेयो और भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।








