बदरवास में व्यापारी पर हमला और चैन लूटः पुलिस की कार्रवाई से व्यापारी नाराज, थाने पर 5 घंटे धरना दिया
20 Sep 2025

बदरवास में व्यापारी पर हमला और चैन लूटः पुलिस की कार्रवाई से व्यापारी नाराज, थाने पर 5 घंटे धरना दिया
शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में व्यापारी गिर्राज गोयल पर हमला कर सोने की चैन लूटने की घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में लूट की धारा न जोड़ने और हमलावरों की संख्या कम लिखने पर व्यापारी नाराज हो गए। इसी को लेकर शुक्रवार शाम व्यापारियों ने बदरवास थाने के बाहर धरना दिया। क्या है पूरा मामला गुरुवार दोपहर करीब 3:15 बजे गिर्राज गोयल स्कूटी से गोदाम से दुकान जा रहे थे। रास्ते में सडबूड निवासी ऋषि यादव अपने साथियों के साथ आया। 18 सितंबर को गिर्राज के पिता के एक्सीडेंट को लेकर विवाद हुआ। गिर्राज ने गाली देने से रोका तो ऋषि और उसके साथियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूसों से मारपीट की। इसी दौरान उनकी सोने की चैन छीन ली गई और जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज पुलिस ने गिर्राज की रिपोर्ट पर ऋषि यादव, अजय यादव और एक अन्य पर केवल मारपीट की मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। व्यापारी वर्ग का कहना है कि हमला करने वालों की संख्या ज्यादा थी और वारदात लूट की श्रेणी में आती है। लेकिन पुलिस ने इसे सही तरह से दर्ज नहीं किया। व्यापारियों ने धरना दिया, आश्वासन के बाद हटे इसी बात से गुस्साए व्यापारी शुक्रवार शाम 7 बजे से थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने थाना प्रभारी विकास यादव को हटाने की मांग भी की। यह धरना करीब 5 घंटे चला और रात 12 बजे खत्म हुआ। देर रात एसडीओपी संजय मिश्रा पहुंचे और व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
Advertisement
Advertisement