प्रभात खबर चौपाल में शामिल हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम
20 Sep 2025
Reporter--Annu khan
फलका, 19 सितम्बर 2025 —
प्रभात खबर के द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में आज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनता से संवाद करते हुए अपनी बातों को मजबूती से रखा।
साजिद आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज उठाने का काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आह्वान किया कि वे एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करें।
सभा में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। आलम ने "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सभी सम्मानित साथी जिंदाबाद" के नारों के साथ अपनी बात समाप्त की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
यह चौपाल संवाद का मंच बनकर जनता की समस्याओं और सुझावों को नेताओं तक पहुँचाने का काम कर रहा है।








