कटिहार के कोरहा प्रखंड में भाजपा विधायक मोहम्मद रफीक अंसारी के घर गूंजी किलकारियां
20 Sep 2025
Reporter--Annu khan
कटिहार ज़िले के कोरहा प्रखंड से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। भाजपा के विधायक मोहम्मद रफीक अंसारी के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। इस शुभ अवसर पर विधायक ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि जनता की सेवा करते हुए उनके परिवार में नई खुशी आई है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह खुशी हम सबकी साझा है और पार्टी परिवार के साथ इसे बांटना गर्व की बात है।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने विधायक अंसारी को बधाई दी और नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।








