खातेगांव ग्राम देवला मे शमशान घाट भूमि पर अतिक्रमण को लेकर आदिवासी समाज का धरना
19 Sep 2025

खातेगांव ग्राम देवला मे शमशान घाट भूमि पर अतिक्रमण को लेकर आदिवासी समाज का धरना
देवास | खातेगाँव तहसील के ग्राम देवला में शमशान की जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। इसको लेकर ग्राम के आदिवासी समाज के लोगों ने आज धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शमशान भूमि पर लगातार अवैध कब्ज़े हो रहे हैं, जिसकी जानकारी कई बार प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि – ???? जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, हम पटवारी को यहाँ से जाने नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान की जमीन समाज के अंतिम संस्कार के लिए आरक्षित है और उस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।