ड़वाह में आदिवासी समाज का ऐतिहासिक आंदोलन, देवी अहिल्याबाई सेंच्युरी निरस्त करने की मांग तेज
18 Sep 2025

ड़वाह में आदिवासी समाज का ऐतिहासिक आंदोलन, देवी अहिल्याबाई सेंच्युरी निरस्त करने की मांग तेज
बड़वाह में आज आदिवासी समाज ने देवी अहिल्याबाई सेंच्युरी अभ्यारण के विरोध में ऐतिहासिक आंदोलन कर अपनी एकजुटता और संकल्प का परिचय दिया। इस आंदोलन में जयस और भीम आर्मी सहित कई सामाजिक संगठनों के साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा में आदिवासी समाज की गूंजती हुई आवाज़ एक ही मांग पर केन्द्रित रही — “देवी अहिल्याबाई सेंच्युरी अभ्यारण को निरस्त करो!” वक्ताओं ने मंच से साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस अभ्यारण को निरस्त नहीं किया तो बहुत जल्द पूरे प्रदेश स्तर पर विराट महा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल भूमि, जंगल और अधिकारों का नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान और अस्तित्व की रक्षा का है। सभा स्थल पर हजारों की भीड़ ने अपनी उपस्थिति से यह संदेश दिया कि आदिवासी समाज अपने हक़ और अधिकारों की लड़ाई के लिए हर हाल में तैयार है।