विधायक गंगा उईके ने एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर का किया निरीक्षण, बच्चों की समस्याओं के समाधान का किया आश्वासन
18 Sep 2025

विधायक गंगा उईके ने एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर का किया निरीक्षण, बच्चों की समस्याओं के समाधान का किया आश्वासन
बैतूल/घोड़ाडोंगरी। बैतूल घोड़ाडोंगरी की विधायक श्रीमती गंगा उईके ने एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण हाल ही में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके के दौरे के बाद हुआ, जिसमें छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कदम उठाए गए थे।