गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन द्वारा मनाया गया महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस
18 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
छिंदवाड़ा, 18 सितम्बर 2025 -
गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन द्वारा आज जिला मुख्यालय के नरसिंहपुर रोड स्थित गोंडवाना कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बवानगढ़ 57 परगना के शासक महाराजा शंकर शाह मरावी और कुंवर रघुनाथ शाह मरावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के जिला अध्यक्ष देवरावेन भलावी, पवन शाह सरयाम, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र उईके, JBD ग्रुप प्रमुख नीतीराज भलावी, छिंदवाड़ा JBD ग्रुप प्रमुख चंद्रकुमार उईके, एडवोकेट सरस्वती, एडवोकेट शिवानी, तुलसी धुर्वे एवं राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा छिंदवाड़ा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप सल्लाम विशेष रूप से उपस्थित रहे।








