सतवास पुनर्वास स्थल में खेल स्पर्धा के लिए जा रहे छात्रों की जीप दुर्घटनाग्रस्त
18 Sep 2025

सतवास पुनर्वास स्थल में खेल स्पर्धा के लिए जा रहे छात्रों की जीप दुर्घटनाग्रस्त
देवास | सतवास के पुनर्वास स्थल में आयोजित खेल स्पर्धा में भाग लेने जा रहे छात्र हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार खंडवा और खरगोन जिले से आए छात्र कबड्डी खेलने के लिए जीप से जा रहे थे। रास्ते में अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में जीप असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सौभाग्य से चालक की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। सभी छात्रों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
Advertisement
Advertisement