अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश-देवास
18 Sep 2025

अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश-देवास
देवास जिला परिवहन कार्यालय द्वारा दूसरे राज्यों से फर्जी दस्तावेजों पर प्राप्त एनओसी से मध्यप्रदेश में वाहनों के पंजीयन की जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार निर्माताओं से वाहनों के चेसिस नम्बर की पुष्टि कराई जा रही है। अब तक 29 वाहनों के पंजीयन निरस्त किये जा चुके हैं। जांच की यह प्रक्रिया जारी है। उन्होंने वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि दूसरे राज्यों से एनओसी पर वाहन खरीदते समय दस्तावेजों की सत्यता अवश्य जांचें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement