शासकीय महाविद्यालय धरमपुरी में “छात्र संवाद” कार्यक्रम सम्पन्न।
18 Sep 2025

शासकीय महाविद्यालय धरमपुरी में “छात्र संवाद” कार्यक्रम सम्पन्न।
धरमपुरी (धार)। शासकीय महाविद्यालय धरमपुरी में गुरुवार को “छात्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार–महू सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री विनोद शर्मा (भाजपा जिला प्रभारी, उज्जैन) एवं श्री चंचल पाटीदार (जिला अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण धार) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री सुंदर राठौड़ ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण और सरस्वती पूजन से हुई। स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एस. नर्गेश ने दिया तथा महाविद्यालय की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “जीवन के लिए पौधे अत्यंत आवश्यक हैं, यह हमने कोरोना काल में देखा।” उन्होंने छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और विशेषकर सिकल सेल रोग परीक्षण को सभी छात्रों के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “भारतीय परंपरा को जीवंत बनाए रखने” के संकल्प को साझा किया। विशेष अतिथि श्री विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में विकसित भारत और हाल ही में हुए पहलगाम हमले पर चर्चा की। वहीं श्री चंचल पाटीदार ने बदनावर में बनने वाले पीएम मित्र पार्क से लाड़ली बहनों और किसानों को होने वाले लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुंदर राठौड़ ने भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया। अंत में डॉ. एस.एस. टैगोर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी और 350 से अधिक छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।