स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ
18 Sep 2025
Reporter-- Ashok Rathore
बडौद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौद में आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ जन-प्रतिनिधी श्री जसपाल सिंह, श्री चन्दे्रश शर्मा, श्री पारस जैन, एवं श्री पंकज व्यास तथा मिडिया प्रभारी श्री शाबिर हुसेन, व श्री पिन्टु बैरागी एवं ब्लाॅक के बीएमओ डाॅ विवेक पुलैया एवं स्वास्थ्य टीम की उपस्थिती मंें स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के लाईव कार्यक्रम में माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के उद्बोदन के साथ शुभारंभ किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक अभियान के तहत समस्त महिला वर्ग की सम्पूर्ण चिकित्सीय जांच जिसमें बीपी, शुगर, एनिमिया, खुन कि जांच क्षय रोग तथा कैंसर जैसी बिमारियों की स्क्रीनिंग कर उपचार दिया जायेगा। जिसके लिए ब्लाॅक स्तरीय से उपस्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर जांच दल बनाये गये हैं। जो शिविर लगा कर महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार का कार्य किया जावेगा। उक्त अवसर पर ब्लाॅक के बीपीएम विजय नागर, बीईई रामलाल सिसोदिया, मलेरिया निरीक्षक कैलाशचन्द्र शर्मा, प्रभारी बीसीएम दिप्ती जाट, फोकल र्पाॅइंट प्रभारी रामलाल जाटव, एक्स-रे टेक्नेशियन कैलाश पुष्पद, लेब टेक्नेशियन कपिल राठौर, एएनएम रीना झाला, सीमा शर्मा एसटीएस मनोज पाण्ड्या, ड्रेसर हरिसिंह भास्कर, एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा हैं।








