बरवाईखेड़ा टोल टैक्स मामले में आदिवासी समाजसेवी दीक्षा ऊईके ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका
17 Sep 2025

बरवाईखेड़ा टोल टैक्स मामले में आदिवासी समाजसेवी दीक्षा ऊईके ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका
देवास-खातेगाँव | बरवाईखेड़ा टोल टैक्स को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने अब न्यायालय का रुख कर लिया है। आदिवासी समाजसेवी दीक्षा ऊईके ने इस मामले में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। खातेगांव क्षेत्र के लोगों की परेशानी और टोल पर हो रही अनियमितताओं को आधार बनाकर दायर की गई इस याचिका में टोल संचालन की वैधता और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि बरवाईखेड़ा टोल पर स्थानीय लोगों को प्रतिदिन आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई बार नियमों की अनदेखी और पारदर्शिता की कमी की शिकायतें भी सामने आई हैं।
Advertisement
Advertisement