स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने किया रक्तदान
17 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। जिले में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा शिविर एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर ऋतुराज सिंह, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को प्रेरक संदेश दिया।








