पीएम मोदी जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा : भाजयुमो देवास ने किया 75 यूनिट रक्तदान
17 Sep 2025

पीएम मोदी जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा : भाजयुमो देवास ने किया 75 यूनिट रक्तदान
देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) देवास द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला और कुल 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश दिया है। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके।
Advertisement
Advertisement