पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के आतिथ्य में जिला कांग्रेस ने उठाई किसानों की आवाज़
17 Sep 2025

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के आतिथ्य में जिला कांग्रेस ने उठाई किसानों की आवाज़
देवास/सोनकच्छ। किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के आतिथ्य में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में अतिवृष्टि व कीट प्रकोप से सोयाबीन व अन्य खरीफ फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन द्वारा अब तक उचित सर्वे व राहत राशि वितरण नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि प्रभावित किसानों को शीघ्र ₹40,000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाए, साथ ही खाद, बीज व बिजली बिल में छूट प्रदान की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।