मुजफ्फरनगर में महिला पर जानलेवा हमला, मासूम बच्चे की मौत
17 Sep 2025

मुजफ्फरनगर में महिला पर जानलेवा हमला, मासूम बच्चे की मौत
मुजफ्फरनगर में महिला पर हमला, मासूम की मौत किराये के मकान में वारदात, एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र के शामली बस स्टैंड के पास किराये के मकान में बीती रात एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका एक वर्षीय मासूम बच्चा दम तोड़ गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की हर पहलू से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।