एयरपोर्ट रोड हादसा : घायलों से मिलने इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
16 Sep 2025

एयरपोर्ट रोड हादसा : घायलों से मिलने इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
इंदौर। एयरपोर्ट रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मंगलवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं घायलों को नि:शुल्क उपचार के साथ एक-एक लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Advertisement
Advertisement