अजनास–मेल पिपलिया मार्ग की बदहाली पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की चेतावनी दी
16 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास-खातेगांव। अजनास से मेल पिपलिया मार्ग की जर्जर हालत से परेशान आमजन की आवाज़ अब युवक कांग्रेस ने उठाई है। सोमवार को देवास जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर कुडीया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खातेगांव को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तुरंत मरम्मत की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग पूरी तरह से फुट चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढों के कारण न सिर्फ़ किसानों व राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर चलना लगभग नामुमकिन हो जाता है।








