खातेगांव के कांकरिया गांव में सोयाबीन की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगी राहत राशि
16 Sep 2025

खातेगांव के कांकरिया गांव में सोयाबीन की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगी राहत राशि
खातेगांव (देवास)। खातेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत कांकरिया हल्का नंबर 28 में किसानों की सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल पर पीला मोज़ेक, कट्टर बिटर और इल्लियों का प्रकोप इतना अधिक रहा कि खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्रति हेक्टेयर ₹40,000 की राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 25 प्रतिशत राशि का तुरंत भुगतान और शेष राशि का नुकसान के अनुसार आकलन कर बीमा कंपनी से भुगतान कराने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। समय पर राहत नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें कर्ज और रोजमर्रा के खर्च पूरे करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर सहायता उपलब्ध कराई जाए।
Advertisement
Advertisement