नेमावर नगर परिषद की लापरवाही उजागर – फायर ब्रिगेड होते हुए भी खातेगांव से बुलानी पड़ी मदद
16 Sep 2025

नेमावर नगर परिषद की लापरवाही उजागर – फायर ब्रिगेड होते हुए भी खातेगांव से बुलानी पड़ी मदद
देवास-नेमावर। सोमवार शाम करीब 7 बजे वार्ड क्रमांक 9 निवासी सुंदरलाल पिता रामरतन तंवर के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद नेमावर का अमला मौके पर पहुँचा और टैंकर के पानी के इंजन से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार खातेगांव से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेमावर नगर परिषद के पास फायर ब्रिगेड होने के बावजूद समय पर उसका उपयोग नहीं किया गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया। इस घटना ने नगर परिषद की लापरवाही को उजागर कर दिया है।