सोनकच्छ तहसील में अवैध वृक्ष कटाई पर कार्यवाही
16 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। कार्यपालिक दण्डाधिकारी सोनकच्छ सुश्री ज्योति जाटव ने बताया कि तहसील सोनकच्छ अंतर्गत अवैध रूप से हरे-भरे वृक्षों की कटाई कर बिना अनुमति परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सलीम शाह पिता बल्लुशाह निवासी सोनकच्छ द्वारा बिना नगर परिषद एवं राजस्व विभाग की अनुमति के वृक्षों की कटाई कर वाहन से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था।
मौके पर वाहन को जप्त कर लगभग 20 क्विंटल लकड़ी जब्त की गई। उक्त लकड़ी को वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक श्री सुनील मालवीय की सुपुर्दगी में दिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।








