फतेहगढ़ घाट पर रेत का अवैध उत्खनन, दो पर एफआईआर
16 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
सतवास। फतेहगढ़ घाट पर रेत का अवैध उत्खनन करते पकड़े जाने पर सतवास थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
तहसीलदार सतवास ने औचक निरीक्षण के दौरान रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए। इनमें आयशर ट्रैक्टर संजय नायक निवासी ग्राम बोरकुंडिया का तथा पावर ट्रैक ट्रैक्टर निसार शेख निवासी ग्राम अतवास का बताया गया।
निरीक्षण के समय न तो वाहन चालकों के पास रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज मिले और न ही ट्रैक्टरों पर पंजीयन नंबर दर्ज पाए गए। मौके पर पंचनामा बनाकर दोनों वाहनों को जब्त किया गया तथा प्रकरण दर्ज कर थाना सतवास को सौंपा गया।








